फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   महाप्रबंधक से वार्ता के बाद जल संस्थान कर्मचारी यूनियन ने की हड़ताल खत्म

महाप्रबंधक से वार्ता के बाद जल संस्थान कर्मचारी यूनियन ने की हड़ताल खत्म

Sat, 06 Oct 2018 09:52 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
महाप्रबंधक से वार्ता के बाद जल संस्थान कर्मचारी यूनियन ने की हड़ताल खत्म
कोटद्वार। उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी यूनियन ने महाप्रबंधक गढ़वाल क्षेत्र से हुए समझौता वार्ता के बाद अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र थलेड़ी ने बताया कि यूनियन की 13 सूत्री मांगों पर महाप्रबंधक डीके सिंह से सौहार्दपूर्ण वार्ता हुई। वार्ता के दौरान महाप्रबंधक ने 2003 में नियमित हुए सहायक लाइनमैन और चौकीदार के वेतन विसंगतियों पर चर्चा करते हुए धनावंटन के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने शाखा कार्यालय के भवन निर्माण के लिए तैयार प्राक्कलन की तकनीकी खामियों को दूर कर पुन: प्राक्कलन तैयार करने, सिताबपुर और लकड़ीपड़ाव स्थित नलकूपों की बाउंड्रीवाल का निर्माण कराने, धनीश फार्म स्थित नलकूप में शौचालय, ग्रास्टनगंज स्थित नलकूप में शौचालय, रिजर्व टैंक का निर्माण कराने और सभी कर्मचारियों को पहचान पत्र जारी करने के निर्देश अधिशासी अभियंता को दिए। महाप्रबंधक ने अधिशासी अभियंता को सभी नलकूपों में विद्युत व्यवस्था करने, सनेह क्षेत्र में बिल वितरण के लिए अलग से व्यवस्था करने, कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश देने व खाली आवासों की मरम्मत के लिए प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed