{"_id":"5b65da4d4f1c1b9b3e8b5222","slug":"191533401677-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवेंद्र नगर कौड़िया में जलभराव से लोग परेशान, भवन ढहने का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवेंद्र नगर कौड़िया में जलभराव से लोग परेशान, भवन ढहने का खतरा
Updated Sat, 04 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। सुखरौ पट्टी के देवेंद्रनगर कौड़िया में भारी बारिश से लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि लगातार जलभराव से कई मकानों के ढहने का खतरा बना है।
देवेंद्र नगर कौड़िया निवासी सैन सिंह ने ज्ञापन में कहा कि बीईएल रोड स्थित आबादी क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से जलभराव हो जाता है। सड़क किनारे लोनिवि की ओर से नालियां न बनाने के कारण घरों में पानी घुस रहा है। सुखरौ पट्टी के ही पदमपुर बेलाडाट चौराहा के पास बाल विद्या निकेतन स्कूल कालोनी में भी जलभराव हो रहा है। ग्रामीण चंद्रमोहन सिंह रावत, सर्वेद्र भदोला, पुष्कर सिंह रावत, राकेेश मैंदोला, अनीता नेगी, रीना रावत, शोभा देवी, रीना रावत, बीना द्विवेदी, अनीता बुड़ाकोटी, संगीता बौंठियाल, अनीता ध्यानी ने विधायक डा. हरक सिंह रावत को ज्ञापन भेजकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। दूसरी ओर अजमेर वल्ला पांच के ग्वाला गांव में भारी बारिश से मोहन सिंह के मकान की दीवार ढह गई है। वहीं यमकेश्वर के भृगुुुखाल में पहाड़ी से मलबा आने से गुरुकुल पब्लिक स्कूल के तीन कमरों में दरारें आ गई हैं।