{"_id":"5b4246654f1c1b9d468b55b5","slug":"191531070053-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों की आबादी खतरे की जद में सड़क पर खा रही हिचकोले-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों की आबादी खतरे की जद में सड़क पर खा रही हिचकोले-compat
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते रिखणीखाल ब्लाक की 25 ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाला रिखणीखाल-छानीखाल मोटर मार्ग बदहाल बना हुआ है। सड़क पर टूटे पुश्ते और गड्ढे दुर्घटना को न्योता दे रहे हैं। विभाग चार साल में सड़क के गड्ढे भी नहीं भर पाया है।
सरकार की ओर से वर्ष 2014 में रिखणीखाल-छानीखाल मार्ग पर टूटे पुश्तों के निर्माण और डामरीकरण के लिए एक करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे, लेकिन विभाग आधा-अधूरा काम कर चलता बना। सड़क बदहाल होने से यहां दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है। समाजसेवी अनिल रावत, ग्राम प्रधान सिलेड़ी रमेश रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुन्नी देवी ने लोक निर्माण विभाग पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि तीन वर्षों में विभाग सड़क के गड्ढे भी नहीं पाट पाया है। कई बार विभाग के अधिकारियों को लिखित और मौखिक शिकायत की गई, यहां तक बीडीसी बैठकों में भी यह मुद्दा उठाया गया। लेकिन, सड़क की हालत जस की तस बनी हुई है। उधर, लोक निर्माण विभाग लैंसडौन के सहायक अभियंता पीके सुयाल का कहना है कि बजट की उपलब्धता के साथ ही सड़क की मरम्मत का कार्य पूरा कर दिया जाएगा।