फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   गैरसैंण को जल्द स्थायी राजधानी घोषित करे सरकार: यूकेडी

गैरसैंण को जल्द स्थायी राजधानी घोषित करे सरकार: यूकेडी

Fri, 06 Jul 2018 10:32 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
गैरसैंण को जल्द स्थायी राजधानी घोषित करे सरकार: यूकेडी
किशनपुर (कोटद्वार)। उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से निकाली गई गांव बचाओ-प्रदेश बचाओ रथ यात्रा का कोटद्वार और भाबर में कार्यकर्ताओं की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर यूकेडी ने गैरसैंण को जल्द स्थायी राजधानी घोषित करने, जल, जंगल, जमीन पर स्थानीय समुदाय को अधिकार देने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोटद्वार से भाबर तक आयोजित रथ यात्रा का शुभारंभ निंबूचौड़ से किया गया। उसके बाद यात्रा दुर्गापुर, मोटाढांक, हल्दूखाता, जशोधरपुर, कलालघाटी, त्रिलोकपुर, किशनपुर, रामदयालपुर, सिगड्डी, झंडीचौड़ होते हुए वापसी में झंडाचौक में संपन्न हुई। यूकेडी के जिलाध्यक्ष जगदीपक रावत ने कहा कि सरकार को शीघ्र स्थायी राजधानी घोषित कर देनी चाहिए। प्रदेश में बिजली और पानी को करमुक्त कर राज्यवासियों को राहत देनी चाहिए। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी पितृ शरण जोशी ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से लगाम लगाने के लिए लोकायुक्त का गठन करना जरूरी है। इस अवसर पर पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्रवण सिंह रावत, राज्य आंदोलनकारी मोर्चा के अध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत, शिशुपाल सिंह नेगी, कैलाश चंद्र जोशी, पुष्कर सिंह रावत, सहदेव सिंह बिष्ट, आकाश बड़ोला, राजकुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed