फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   पर्यटकों से गुलजार छावनी, जाम ने बढ़ाई मुश्किलें

पर्यटकों से गुलजार छावनी, जाम ने बढ़ाई मुश्किलें

Fri, 22 Jun 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
पर्यटकों से गुलजार छावनी, जाम ने बढ़ाई मुश्किलें
लैंसडौन। वीकेंड में नगर में पर्यटक दबाव बढ़ने से गांधी चौक में देर तक जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। छावनी परिषद ने तीन माह पहले सूबेदार मोहल्ले में नई पार्किंग योजना का प्रस्ताव भी पारित किया था, लेकिन अभी तक इसका सर्वे नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

पिछले 20 दिन से नगर में आने वाले पर्यटक वाहनों की संख्या रोजाना डेढ़ हजार का आंकड़ा पार कर रही है। पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से सड़क के दोनों तरफ वाहन खड़े रहते हैं। स्थानीय नागरिक सुरेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, मेहरबान सिंह का कहना है कि छावनी परिषद की ओर से नगर में प्रवेश करने वाले हर छोटे वाहन से 60 से 100 रुपये टोल टैक्स वसूला जा रहा है और टोल टैक्स वसूलने का ठेका निजी ठेकेदार को दिया गया हैं। इसके अलावा हर पर्यटक से वाहन पार्किंग करने पर 60 रुपये, बसों और भारी वाहनों से 200 रुपये प्रवेश शुल्क लिया जाता है, लेकिन समुचित पार्किंग की व्यवस्था नहीं बनाई जा रही है। वीकेंड पर आने वाले वाहनों का दबाव बढ़ने से हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। छावनी बोर्ड की उपाध्यक्ष इंद्रा रावत ने कहा कि आगामी बोर्ड बैठक में नई पार्किंग व्यवस्था को लेकर चर्चा की जाएगी। उधर, छावनी परिषद के एई एसवीएस राना ने कहा कि नई पार्किंग का प्रस्ताव बोर्ड में पारित हो चुका है। सर्वे के बाद इस्टीमेट मध्य कमान में भेजा जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed