फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कोटद्वार की बेटी अनुपमा थपलियाल बनी नौसेना अधिकारी

कोटद्वार की बेटी अनुपमा थपलियाल बनी नौसेना अधिकारी

Thu, 07 Jun 2018 10:52 PM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार की बेटी अनुपमा थपलियाल बनी नौसेना अधिकारी
कोटद्वार। कोटद्वार की बेटी अनुपमा थपलियाल भारतीय नौ सेना में सब-लेफ्टिनेंट बनीं हैं। अनुपमा बचपन से ही सेना का हिस्सा बनना चाहती थीं। इस साल सीडीएस की परीक्षा पास कर उन्होंने अपना सपना साकार किया। अनुपमा के पिता, दादा और नाना भी भारतीय सेना में रहे हैं, इसलिए वह भी नौसेना में जाना चाहती थीं। अनुपमा ने भारतीय नौ सेना अकादमी से गत 26 मई को छह माह की कड़ी ट्रेनिंग पास की।
विज्ञापन

यहां बीईएल रोड निवासी पूर्व सैनिक रमेश चंद्र थपलियाल 15वीं गढ़वाल राइफल्स में सूबेदार मेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनकी पत्नी बीना गृहणी हैं। उनकी तीन बेटियां हैं। दूसरे नंबर की बेटी अनुपमा ने कोटद्वार के महर्षि विद्या मंदिर से हाईस्कूल और एसजीआरआर कोटद्वार से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास से बीए आनर्स और अलीगढ़ विश्वविद्यालय से एमए किया। स्नातक की पढ़ाई के वक्त ही अनुपमा सीडीएस की तैयारी में जुट गई। इस साल सीडीएस परीक्षा पास करने के बाद उनका भारतीय सेना में चयन हो गया, लेकिन उनकी पहली पसंद नौसेना थी। नौसेना के लिए चुने जाने के बाद उन्होंने नौसेना अकादमी एडी माला केरल में छह माह की ट्रेनिंग पूरी कर ली है। अनुपमा की पहली पोस्टिंग मुंबई में हुई है, जहां वह आगामी 24 जून को ज्वाइन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed