{"_id":"5ac7a8284f1c1bd4618b5d33","slug":"191523034152-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। भारत सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय रिखणीखाल में वार्षिकोत्सव बड़े धूूमधाम से मनाया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने लोकनृत्य व सामूहिक नृत्य से समा बांध दिया।
शुक्रवार को महाविद्यालय रिखणीखाल में आयोजित वार्षिकोत्सव में विद्यालय के प्राचार्य डा. हितेश कुमार जोशी ने छात्र-छात्राओं से कहा कि छात्र शक्ति, राष्ट्र शक्ति है। जो उच्च शिक्षा प्राप्त कर राष्ट्र का निर्माण करते हैं। कहा कि छात्र-छात्राओं को अपने जीवन में हमेशा सहनशीलता, अनुशासन, संयम, सदाचार बनाए रखना चाहिए। साथ ही अपने से बड़ों का सदैव सम्मान करना चाहिए। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्राचार्य डा. हितेश कुमार जोशी ने चार्ट प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, कैरम, शतरंज, बैडमिंटन, रंगोली आदि प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर डा. एनके ढौंडियाल, बीपी उनियाल, सुरजीत सिंह कंडारी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. संगीता मिश्रा ने किया।
-फोटो