फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   प्रधानमंत्री की परीक्षा-चर्चा से प्रभावित हुए बलूनी स्कूल के बच्चे

प्रधानमंत्री की परीक्षा-चर्चा से प्रभावित हुए बलूनी स्कूल के बच्चे

Fri, 16 Feb 2018 10:36 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की परीक्षा-चर्चा से प्रभावित हुए बलूनी स्कूल के बच्चे
कोटद्वार। बलूनी पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से परीक्षा के समय मानसिक तनाव को दूर करने के टिप्स सीखे। मोदी के परीक्षा-चर्चा से प्रभावित छात्र-छात्राओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को तल्ला मोटाढांक स्थित विद्यालय में देश के प्रधानमंत्री द्वारा बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर आयोजित परीक्षा-चर्चा कार्यक्रम को प्रोजेक्टर के माध्यम से लाइव दिखाने का प्रबंध किया गया। इसमें कक्षा नौ से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं ने बड़े पर्दे पर प्रधानमंत्री के भाषण को आत्मसात किया। मोदी ने अपने संबोधन में छात्रों को बोर्ड परीक्षा में सफल होने और इन दिनों होने वाले मानसिक तनाव को दूर करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
विज्ञापन

विद्यालय की डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के भाषण से बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिला। उनके मन में चल रहे कई सवालों का उन्हें मोदी के भाषण में जवाब मिल गया। भाषण के बाद बच्चे उनकी बातों से संतुष्ट और उत्साहित दिए। उन्होंने बच्चों से देश के प्रधानमंत्री के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलते हुए सफलता हासिल करने की अपील की। इस अवसर पर रोशन भारद्वाज सहित विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो

छात्रों को भाई मोदी की परीक्षा-चर्चा
जयहरीखाल। डा. भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल के सभागार में शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी का परीक्षा पर चर्चा के छात्रों के प्रश्नों के सवालों का जवाब देते हुए परीक्षा को तनाव रहित बनाने के कई सुझाव दिए। इसे छात्र-छात्राओं ने खूब सराहा। प्रधानमंत्री ने छात्रों से परीक्षा का बोझ कम व तनाव रहित करने के लिए कई ज्ञानवर्धक सुझाव दिए। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डा. कुमकुम रौतेला, कोआर्डिनेटर डा. संजय मदान, डा. अनूप रावत व डा. संतोष नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed