फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   अब ग्रामीण क्षेत्रों में होगी सफाई व्यवस्था चाक चौबंद.

अब ग्रामीण क्षेत्रों में होगी सफाई व्यवस्था चाक चौबंद.

Mon, 12 Feb 2018 10:36 PM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
अब ग्रामीण क्षेत्रों में होगी सफाई व्यवस्था चाक चौबंद.
कोटद्वार। अब कोटद्वार और भाबर के ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर कूड़ा कचरा नजर नहीं आएगा। शहर के निकटवर्ती गांवों और भाबर क्षेत्र को मिलाकर नगर निगम बनाए जाने के बाद अब नगर निगम प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पहले चरण की योजना बनाई है। इसके तहत 12 स्थानों से कूड़ा उठाने की व्यवस्थाओं को अमली जामा पहनाया जा रहा है।
विज्ञापन

कोटद्वार भाबर के ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर नगर निगम के 40 वार्डों में अब नगर निगम प्रशासन की ओर से सफाई की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए नगर निगम ने शुरुआत में 12 कलेक्शन सेंटरों से कूड़ा उठाने के लिए दो ट्रैक्टर ट्राली और चार सफाई कर्मियों को तैनात किया है। इसके साथ ही गलियों और मोहल्लों में सड़क और नालियों की सफाई के लिए 15 सफाई समितियों का गठन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत अब ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए 60 सफाई कर्मियों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन


पहले चरण में इन कूड़ा कलेक्शन सेंटरों से उठेगा कूड़ा
देवी मंदिर चौक, बालासौड़ जीआईसी सुखरौ के सामने, बलभद्रपुर नयागांव, सिमलचौड़ कोर्ट, शिवपुर ग्रीन वेली, कौड़िया गबर सिंह कैंप के पास, नजीबाबाद रोड नारायण लॉज, काशीरामपुर शिवालिक नगर, कुंभीचौड़ चौराहा, सिताबपुर सर्कस ग्राउंड, मोटाढांक चौराहा और दुर्गापुरी चौराहे को पहले चरण में कूड़ा उठाने का स्थान बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
जिलाधिकारी के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था बनाने के लिए सफाई समितियों के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई है। शुरुआत में 12 कूड़ा उठाने के केंद्र बनाए गए हैं। आगे भी इनका विस्तार किया जाएगा। फिलहाल सड़कों पर पहले से जमा कूड़ा कचरा उठाने का काम शुरू कर दिया गया है।
-सुनील कुमार सिंह, सफाई निरीक्षक नगर निगम कोटद्वार

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed