फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   यूकेडी का नंदपुर और कलालघाटी पटवारी चौकी में धरना-प्रदर्शन जारी

यूकेडी का नंदपुर और कलालघाटी पटवारी चौकी में धरना-प्रदर्शन जारी

Wed, 24 Jan 2018 10:29 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
यूकेडी का नंदपुर और कलालघाटी पटवारी चौकी में धरना-प्रदर्शन जारी
कोटद्वार। भाबर की 37 ग्राम पंचायतों के 73 गांवों को मिलाकर नगर निगम बनाने के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल का असहयोग आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने नंदपुर और कलालघाटी पटवारी चौकियों में नगर निगम के खिलाफ हुंकार भरते हुए लोकतांत्रिक संघर्ष को तेज करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार ग्रामीणों पर जबरन नगर निगम थोपना चाहती है। नगर पालिका क्षेत्र का ही आज तक विकास नहीं हो पाया है, ऐसे में नगर निगम बनाकर सरकार पूरे कोटद्वार भाबर के विकास के ग्रामीणों को झूठे सपने दिखा रही है। कोटद्वार का सरकारी अस्पताल रेफरल सेंटर बना हुआ है, लालढांग-चिलरखाल सड़क आज तक नहीं बन पाई है। लोगों ने विकास के नाम पर सरकार से कोटद्वार जिला मांगा था, लेकिन सरकार उन पर जबरन नगर निगम थोप रही है, ऐसे में लोग सरकार के बहकावे में आने वाले नहीं है। उन्होंने नगर निगम के विरोध में आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष जगदीपक सिंह रावत, श्रवण सिंह रावत, बालम सिंह नेगी, अजय रावत, दीपक रावत, देवेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, रानी डबराल, दर्शन सिंह नेगी, वाणी विलास, पवन गौड़, पितृशरण जोशी, अनीता देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed