{"_id":"5a60d51d4f1c1b8c268b5174","slug":"191516295453-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन और गंदगी फैलाने पर भड़की महिलाएं, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन और गंदगी फैलाने पर भड़की महिलाएं, किया प्रदर्शन
Updated Thu, 18 Jan 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। सुखरौ नदी पर हो रहे अवैध खनन और वहां गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ बलभद्रपुर और नयागांव की महिलाओं ने कोटद्वार तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
बृहस्पतिवार को कोटद्वार तहसील में नयागांव की महिलाओं ने प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि सुखरौ नदी में खननकारियों की गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। खननकारी सुखरौ नदी से बड़े-बड़े गड्ढे कर रेत बजरी के साथ तटबंधों के पत्थर भी निकालकर ले गए। इससे नदी के किनारे बनी हुई रोड पानी के कटाव से पूर्णत: बंद हो चुकी हैै। साथ ही लोग मध्यरात्रि में नदी के तट पर मरे हुए जानवरों को भी फेंक जाते हैं। इससे क्षेत्र में कई बीमारियां होने का भी खतरा बना हुआ है। इसके अलावा बाहर से आए लोग झुग्गी झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। वे भी गंदगी फैला रहे हैं। नयागांव और बलभद्रपुर के लोग जब उन्हें गंदगी फैलाने और अवैध खनन करने से रोकते हैं तो वे गाली गलौच और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। ऐसे में ग्रामीणों कई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेताया कि अगर जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।
इस अवसर पर जानकी देवी, अनीता देवी, मंजू देवी, कमला देवी, सावित्री देवी, रेखा बिष्ट, पूजा तोमर, विनीता बिष्ट, आरती रावत, अनुराधा नेगी, नीलम नेगी, मीना नेगी, यशोदा जदली, सीमा जदली, गीता जदली, दीपिका नेगी, अनीता देवी, गोमती व गोदांबरी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
-फोटो