फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   एक जनवरी को 1

एक जनवरी को 1

Fri, 03 Nov 2017 10:34 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
एक जनवरी को 1
कोटद्वार/दुगड्डा। मतदाता जागरूकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने कोटद्वार और दुगड्डा में जागरूकता रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया। कहा कि एक जनवरी को 18 साल पूरे करने वाले युवा वोटर लिस्ट में नाम चढ़वाएं और आगामी लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। कहा कि चार नवंबर को हर बूथ पर बीएलओ मौजूद रहेंगे। जहां पर नए मतदाताओं के फार्म भी जमा कराए जाएंगे। पुरानी सूची की गड़बड़ियों को भी ठीक कराया जा सकता है।
विज्ञापन

जीजीआईसी कोटद्वार में तहसीलदार छवाण सिंह रावत, आरके दीपक वेदवाल, एनएसएस प्रभारी रेनू गौड़, बीएलओ राहुल धामी, पूनम असवाल और रोशनी की अगुवाई में एनएसएस छात्राओं ने शहर के मुख्य मार्गों पर रैली निकाली। इस दौरान स्वयं सेवी घर-घर अलख जगाएंगे, पूर्ण मतदान कराएंगे, के नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन

दुगड्डा जीआईसी के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने मतदाता जागरूकता दिवस के अवसर पर नगर पालिका के धनीराम बाजार, कमला नेहरू मार्ग, मोती बाजार और सुभाष बाजार में रैली निकाली। उन्होंने लोगों से 1 जनवरी 2018 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले मतदाताओं से अपना नाम मतदाता सूची में अंकित कराने की अपील की है। अवसर पर प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र खर्कवाल, कार्यक्रम अधिकारी सतेंद्र प्रसाद कुकशाल, शिक्षक मदन सिंह नेगी व मधुसूदन पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed