{"_id":"59bea0214f1c1b25688b516e","slug":"191505665057-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस ग्रेंड इंटरनेशनल की तैयारियों में जुटी लैंसडौन की अनुकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिस ग्रेंड इंटरनेशनल की तैयारियों में जुटी लैंसडौन की अनुकृति
Updated Sun, 17 Sep 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंसडौन। वियतनाम में 12 से 26 अक्तूबर तक होने जा रही मिस ग्रैंड इंटरनेशनल प्रतियोगिता में उत्तराखंड की बेटी लैंसडौन की अनुकृति गुसाईं देश का प्रतिनिधित्व करेगी जहां वह उत्तराखंड की परंपराओं को दुनिया जहान से रूबरू कराएंगी। इस प्रतियोगिता में 120 देशों की सुंदरियां प्रतिभाग करेंगी।
रविवार को लैंसडौन में अनुकृति की माता नर्बदा गुसाईं ने पत्रकारवार्ता में बताया कि वर्तमान में अनुकृति मुंबई में इंटरनेशनल एक्सपर्ट की देखरेख में प्रशिक्षण ले रही है। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को अपने देश की संस्कृति को उजागर करने का अवसर मिलेगा। अनुकृति देवभूमि की विशिष्ट सांस्कृतिक विरासत को विश्व में पहचान दिलाएगी। वहां वह वह मॉडर्न इंडिया का भी प्रदर्शन करेंगी। अनुकृति वहां योग और स्टॉप द वार थीम पर अपना संदेश देगी। विश्व शांति के लिए अनुकृति ने अपना एक वीडियो भी तैयार किया है, जिसका प्रदर्शन प्रतियोगिता के दौरान किया जाएगा।