फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   श्रीमद भागवत कथा में राघा कृष्ण की झांकी पर झूमे श्रद्धालु

श्रीमद भागवत कथा में राघा कृष्ण की झांकी पर झूमे श्रद्धालु

Wed, 01 May 2019 10:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
श्रीमद भागवत कथा में राघा कृष्ण की झांकी पर झूमे श्रद्धालु
सतपुली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियों ने मौजूद दर्शकों को भावविभोर कर दिया। संस्था के बाल कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण, राधा एवं सखियों की जीवंत नृत्य झांकियों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

कथा की मुख्य वक्ता राजयोगिनी ब्रह्मकुमारी दीपा भागवत ने कहा कि भौतिकवाद के समय में मनुष्य को अच्छे बुरे का ज्ञान नहीं है। संस्था के कोटद्वार सेवा केन्द्र की संचालिका बीके ज्योति ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का गीता में दिया ज्ञान केवल अर्जुन के लिए नहीं था। समस्त मानव जाति के लिए था। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता वेद प्रकाश वर्मा, थामेश्वर कुकरेती, देवेंद्र राणा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed