{"_id":"5c757828bdec224dce167947","slug":"181551202344-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलटी के शेष बचे 91 पदों पर पदोन्नति करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलटी के शेष बचे 91 पदों पर पदोन्नति करने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने एलटी के शेष 91 पदों पर पदोन्नति दिए जाने की मांग की है। कहा कि यदि एलटी के शेष पदों पर प्रतीक्षा सूची जारी नहीं की गई तो संगठन को उच्च न्यायालय की शरण में जाने को मजबूर होना पड़ेगा।
मंगलवार को संघ की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मंडलीय अपर शिक्षा निदेशक गढ़वाल मंडल की ओर से जून 2017 में राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाध्यापक व जूनियर हाईस्कूल में कार्यरत सहायक अध्यापकों की 30 प्रतिशत विभागीय पदोन्नति के लिए एलटी के 298 पदों के लिए प्राथमिक शिक्षकों से आवेदन मांगे गए थे। इसमें मई 2018 में 207 पदों पर प्राथमिक शिक्षकों की पदोन्नति एलटी में की गई, लेकिन 91 पद शेष रह गए। इसके लिए जिला संगठन ने अपर शिक्षा निदेशक से कई बार वार्ता की, लेकिन इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे प्राथमिक शिक्षकों में भारी रोष है। संघ के जिला मंत्री दीपक नेगी ने विभागीय एलटी के शेष बचे 91 पदों पर जल्द पदोन्नति की मांग की है। बैठक में संजय धस्माना, मनीष राणा, भीम सिंह बिष्ट, विपुल भंडारी, सुरेंद्र शमशेर जंग, जगदीश राठी, मधुसूदन हिंदवाण, दिनेश सिंह व जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।