फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   375 लाइसेंस धारकों ने कोतवाली में जमा कराए शस्त्र

375 लाइसेंस धारकों ने कोतवाली में जमा कराए शस्त्र

Thu, 15 Nov 2018 10:51 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
375 लाइसेंस धारकों ने कोतवाली में जमा कराए शस्त्र
कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार, नगर पालिका दुगड्डा और नगर पंचायत सतपुली क्षेत्र में 18 नवंबर को होने वाले चुनाव को देखते हुए प्रशासन ने सभी शस्त्र लाइसेंस धारकों को अपने शस्त्र संबंधित कोतवाली और थानों में जमा करने के निर्देश दिए हैं। कोटद्वार कोतवाली क्षेत्र में 675 में से अभी तक 375 शस्त्र धारकों ने अपने शस्त्र थाने में जमा कराए हैं, वहीं सतपुली में 20 लाइसेंसधारकों में से केवल 3 ने ही अपने शस्त्र जमा कराए हैं। उधर, चुनाव के दृष्टिगत निर्वाचन क्षेत्र के सभी कारखानों और उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों और कर्मचारियों को भी जिला प्रशासन की ओर से 18 नवंबर की छुट्टी दी गई है।
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि 18 नंवबर को होने वाले नगर निगम के चुनाव को देखते हुए क्षेत्र के सभी लाइसेंसी शस्त्र धारकों को 16 नवंबर तक अपने शस्त्र कोतवाली में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। लाइसेंस धारकों के शस्त्र जमा कराने के लिए बीट अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि कोटद्वार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत 675 शस्त्र लाइसेंस धारकों में से अभी तक 375 शस्त्र लाइसेंस धारकों ने अपने शस्त्र जमा कराए हैं।
विज्ञापन

उधर, सहायक श्रम आयुक्त केके गुप्ता ने बताया कि 18 नवंबर के दिन मतदान के दृष्टिगत कोटद्वार भाबर के सभी इंडस्ट्रियल एरिया में कार्यरत उद्योग और कारखानों में श्रमिकों और कर्मचारियों को अवकाश प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed