{"_id":"5be1c67ebdec22698c6e4b5b","slug":"181541523070-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनल मैच में भिड़ेंगी कान्वेंट और बलूनी स्कूल की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनल मैच में भिड़ेंगी कान्वेंट और बलूनी स्कूल की टीम
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। शहीद मुकेश बिष्ट स्मृति अंतर विद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबलों में फुटबाल का रोमांच छाया रहा। कांटे की टक्कर के मुकाबले में सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल और बलूनी पब्लिक स्कूल ने फाइनल मैच में जगह बनाई। सात अक्तूबर को मिनी स्टेडियम मोटाढांक में सुबह 11 बजे से फाइनल मैच खेला जाएगा।
मंगलवार को मोटाढांक स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित अंतर विद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहला सेमीफाइनल मैच गत वर्ष की विजेता टीम सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल और बाल भारती पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। पहले हाफ में कॉन्वेंट स्कूल के स्ट्राइकर शुभम ने बालभारती के डिफेंडरों को छकाते हुए बेहतरीन गोल किया। दूसरे हाफ में बाल भारती ने गोल करने करने बहुत प्रयास किए, लेकिन कॉन्वेंट के डिफेंडरों ने उसको छूट नहीं दी, जिसके कारण अंत तक वे एक भी गोल नहीं कर पाए और कॉन्वेंट स्कूल ने 1-0 से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरा सेमीफाइनल मैच श्रीगुरु रामराय पब्लिक स्कूल और बलूनी पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया। दोनों टीमों की ओर से शानदार फुटबाल मैच का प्रदर्शन किया गया। मैच के पहले हाफ में बलूनी स्कूल के बेस्ट स्ट्राइकर अखिलेश ने एक गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद एसजीआरआर ने भी मैच में बराबरी के बहुत प्रयास किए, लेकिन सभी प्रयासों को बलूनी के डिफेंडरों ने नाकामयाब कर दिया। इससे बलूनी स्कूल ने मैच 1-0 से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच का आंखों देखा हाल सुरदीप गुसाईं और मेहरबान नेगी ने सुनाया। रजत नेगी, अनीश, गौरव केष्टवाल और शिवा चौधरी ने रेफरी की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
-फोटो