{"_id":"5be1c670bdec2269b96c93e7","slug":"181541523056-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंगूरगाड से सुभाष बाजार और कंडवाल मोहल्ले पर मंडरा रहा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंगूरगाड से सुभाष बाजार और कंडवाल मोहल्ले पर मंडरा रहा खतरा
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुगड्डा। नगर पालिका परिषद दुगड्डा के वार्ड नंबर-4 की आबादी सात सौ है। इस वार्ड में समस्याओं का अंबार लगा है। बरसात में लंगूरगाड़ के उफान में होने से यहां बाढ़ का खतरा बना रहता है। वार्ड में सड़कें संकरी और खस्ताहाल हैं। वार्ड में सीवरेज की व्यवस्था न होने से सीवर नाली में बहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
वार्ड नंबर-04 में सुभाष बाजार व कंडवाल मोहल्ला सम्मिलित हैं। सुभाष बाजार में पूर्व में व्यापारिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र था। वर्तमान में स्थिति यह है कि इस वार्ड में चंद दुकानें ही रह गई हैं। 1906, 1917 और 1934 में लंगूरगाड़ ने भारी तबाही मचाई थी। नदी किनारे सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने से इससे लगे इलाकों में बरसात में बाढ़ का खतरा बना रहता है। जोगियाणा गांव की पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन से इस वार्ड में बाढ़ का खतरा और भी बढ़ गया है। बरसात में लोगों को अपने आवासीय भवन छोड़कर जाने को मजबूर होना पड़ता है। वार्ड में सीवर लाइन की व्यवस्था न होेने से जैविक व अजैविक अपशिष्ट नालियों में बहता हुआ नदी में पहुंच रहा है, जिससे पर्यावरण को खतरा बना हुआ है। वार्ड में सरकारी गैरसरकारी विद्यालयों में खेल के मैदान न होने से नौनिहाल घरों में कैद रहते हैं। खस्ताहाल सड़कों और सड़कों में लावारिश पशुओं की भरमार ने लोगों की मुसीबतें और भी बढ़ा दी हैं। वार्ड निवासी गिरीश चंद्र गौड़, देवेंद्र लूथरा व विपिन गर्ग ने बताया कि वे उसी प्रत्याशी का समर्थन करेंगे, जो उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण करेगा।
-फोटो