{"_id":"5bb8e06d867a5568106b32e9","slug":"181538842733-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीरोंखाल कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीरोंखाल कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
Updated Sat, 06 Oct 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैजरो। कांग्रेस कमेटी बीरोंखाल की यहां हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बीरोंखाल के अध्यक्ष ख्यात सिंह की नियुक्त पर नाराजगी व्यक्त की। कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रदेश मंत्री को ज्ञापन भेजकर कमेटी का अध्यक्ष कार्यकर्ताओं की सहमति से ही बनाने की मांग की है।
शनिवार को बीरोंखाल स्थित संगठन कार्यालय में आयोजित बैठक कमेटी के महामंत्री जगदीश बिष्ट की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पीसीसी मेंबर हेमराज प्रियव्रत, पूर्व अध्यक्ष डा. जयदेव नेगी व बचन सिंह ने कहा कि वे हाईकमान के फैसले से सहमत नहीं हैं। लोकसभा-2019 के चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं की सहमति से ही अध्यक्ष का चयन किया जाना चाहिए। कमेटी के महामंत्री जगदीश बिष्ट ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को ज्ञापन भेजकर कार्यकर्ताओं की सहमति से कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करने की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालों में सुरेंद्र बिष्ट, महाबीर सिंह, महेंद्रपाल सिंह, जोगिंदर सिंह व दिनेश सिंह आदि शामिल रहे।