{"_id":"5b9fde35867a557ea65a533f","slug":"181537203765-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार के शुभम का उतराखंड क्रिकेट टीम में हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार के शुभम का उतराखंड क्रिकेट टीम में हुआ चयन
Updated Mon, 17 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। विजय हजारे ट्राफी के लिए उत्तराखंड की क्रिकेट टीम में पदमपुर निवासी शुभम सौड़ियाल का चयन हुआ है। उनका सलेक्शन टीम में तेज गेंदबाज के रूप में हुआ है।
शुभम के पिता गिरीश चंद्र सौड़ियाल रेशम विभाग शिवपुर में प्रभारी के पद पर कार्यरत हैं, जबकि मां कुसुम सौड़ियाल सहायक अध्यापिका के पद पर प्राथमिक विद्यालय बागी छोटी में कार्यरत हैं। शुभम के पिता गिरीश चंद्र ने बताया कि प्राथमिक शिक्षा कोटद्वार से ग्रहण करने के बाद शुभम की प्रतिभा को देखते हुए उसका दाखिला महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज देहरादून में किया गया। वर्तमान में शुभम कोटद्वार महाविद्यालय से पीजी कर रहा है और वह दो बार महाविद्यालय की टीम से और एक बार डीएवी कालेज देहरादून की टीम से नार्थ जोन खेल चुका है। इसके अलावा अंडर-16 और अंडर-19 जस्टेट और राष्ट्रीयस्तर पर खेल चुका है। शुभम दिल्ली और हैदराबाद में कोचिंग ले चुका है और उसका चयन राष्ट्रीय स्कूल प्रतियोगिता के अनुभव के आधार पर हुआ है। बीसीसीआई की उत्तराखंड क्रिकेट कंसेंस कमेटी के कन्वीनर प्रोफेसर रत्नाकर शेट्टी ने शनिवार को 15 सदस्य टीम की घोषणा की, जिसमें शुभम का चयन तेज गेंदबाज के रूप में हुआ है। बताया कि टीम 20 सितंबर को बिहार के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए शुभम गुजरात के लिए रवाना हो गए हैं।