फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की स्मृति में भैरवगढ़ी में रोपे औषधीय पौधे

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की स्मृति में भैरवगढ़ी में रोपे औषधीय पौधे

Mon, 06 Aug 2018 10:44 PM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की स्मृति में भैरवगढ़ी में रोपे औषधीय पौधे
कोटद्वार। कविराज पंडित महेशानंद थपलियाल स्मारक कल्याण सेवा निधि और लैंसडौन वन प्रभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की स्मृति में औषधीय पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

पौराणिक तीर्थ भैरवगढ़ी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप प्रभागीय वनाधिकारी गिरीश चंद्र वेदवाल और अति विशिष्ट अतिथि कोटद्वार रेंज के रेंजर आरपी पंत ने पौधा रोपकर किया। एसडीओ गिरीश चंद्र वेदवाल ने कहा कि 18 वर्षों से लगातार पौधरोपण कर संस्था पर्यावरण संरक्षण, संवर्द्धन वन्य जीव सुरक्षा का संदेश देने में सफल रही है। सावन मास में पौधरोपण करने से कष्टों का निवारण होता है और महादान जैसे पुण्य का लाभ मिलता है। विशिष्ट अतिथि रेंजर आरपी पंत ने कहा कि वृहद वृक्षारोपण से प्रकृति में हो रहे असंतुलन को संतुलित किया जा सकता है। इस मौके पर देवदार, बांज, बरगद, आंवला, गींठी, तेजपात आदि औषधीय पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में महावीर सिंह रावत, पूर्व वनाधिकारी और संस्था के अध्यक्ष बृज भूषण सिंह रावत, प्रभा पंत, रमेश चंद्र मधवाल, चंद्रकला, गंगोत्री देवी, सरस्वती देवी, सूमा देवी, शशि डबराल, आशा देवी, राखी बलोदी, विजेश्वरी जुयाल, प्रकाश चंद्र हिंदवाण, उमानंद बड़ोला, सुनील नेगी, रवींद्र चौहान, बलवीर सिंह बिष्ट, राम रतन डोबरियाल, वीरेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। संचालन संस्था के महासचिव सुधाकर थपलियाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed