{"_id":"5b44e5c14f1c1ba5468b5ac1","slug":"181531241921-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महानंद बने आर्य समाज ध्रुवपुर के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महानंद बने आर्य समाज ध्रुवपुर के प्रधान
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। आर्य समाज ध्रुवपुर की बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें महानंद को संगठन का प्रधान बनाया गया।
मंगलवार को पदमपुर सुखरौ स्थित संगठन कार्यालय में आयोजित बैठक गढ़वाल आर्य उप्रतिनिधि के प्रधान सुखदेव शास्त्री की अध्यक्षता में हुई। संगठन के कार्यकर्ताओं ने महर्षि दयानंद सरस्वती के विचारों पर चलने और आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान संगठन की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई गठित की गई, जिसमें महानंद को प्रधान, आनंदलाल को उपप्रधान, अमर चंद्र को मंत्री, सतीश प्रकाश को उपमंत्री, रामेश्वर प्रसाद को कोषाध्यक्ष, सूरज प्रकाश को लेखा निरीक्षक और कमल स्वरूप को प्रचार मंत्री बनाया गया। इस अवसर पर रणजीत सिंह, जगदीश खत्री, सच्चिदानंद, विकास आर्य, महेश कौशिक, पारेश्वर प्रसाद आदि मौजूद रहे।