{"_id":"5b1968d14f1c1b6a4d8b54c2","slug":"181528391889-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद नायक भवानी दत जोशी की आदमकद प्रतिमा गांव में लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद नायक भवानी दत जोशी की आदमकद प्रतिमा गांव में लगाने की मांग
Updated Thu, 07 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक में आपरेशन ब्लू स्टार के शहीद नायक भवानी दत्त जोशी (अशोक चक्र) को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर उत्तराखंड सरकार से उनके पैतृक गांव चपड़ेत (जिला चमोली) में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई। बैठक में कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय जल्द खोलने की मांग की है।
गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल की अध्यक्षता में अपर कालाबड़ में हुई बैठक में कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए हर स्तर पर आवाज बुलंद करने की बात कही गई। बैठक में कहा गया कि आपरेशन ब्लू स्टार के शहीद चमोली जिले के चपड़ेत गांव निवासी भवानीदत्त जोशी (अशोक चक्र) के बलिदान को भावी पीढ़ी याद कर उनसे प्रेरणा ले सके, इसलिए उनकी याद में उनके गांव में प्रतिमा लगाई जानी चाहिए। बैठक में सीपी डोबरियाल, उपाध्यक्ष अनूप सिंह बिष्ट, सुभाष बिष्ट, बलवान सिंह रावत, महानंद ध्यानी, विजय सिंह रावत, दिवाकर लखेड़ा आदि मौजूद रहे।