फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   वन मंत्री के जनता दरबार में महिलाओं ने काटा हंगामा

वन मंत्री के जनता दरबार में महिलाओं ने काटा हंगामा

Sat, 02 Jun 2018 10:31 PM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
वन मंत्री के जनता दरबार में महिलाओं ने काटा हंगामा
कोटद्वार। वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत के जनता दरबार में ग्राम पंचायत दुर्गापुर के खूनीबड़ गांव की महिलाओं ने उनके गांव में शराब की दुकान खोले जाने को लेकर हंगामा काटा। जनता दरबार में पानी, बाढ़ सुरक्षा कार्य, समाज कल्याण, शराब की दुकान और सुरक्षा व्यवस्था के मामले छाए रहे। वन मंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को काशीरामपुर तल्ला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में आयोजित जनता दरबार में खूनीबड़ गांव की महिलाओं ने शराब की दुकान को लेकर हंगामा काटा। उन्होंने वन मंत्री के सामने आक्रोश जताया कि वे एक महीने से शराब की दुकान को गांव से अन्यत्र शिफ्ट किए जाने की मांग को लेकर तहसील के चक्कर काट रही हैं। कई बार एसडीएम के माध्यम से उन्हें ज्ञापन भेज चुकी हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। मंडी के सामने खुली शराब की दुकान से गांव का माहौल खराब हो रहा है। ठेके के बाहर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। इसके कारण महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। इस पर एसडीएम ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं भड़क गईं। वे शराब की दुकान को तत्काल शिफ्ट किए जाने की मांग पर अड़ गईं। करीब आधा घंटा हंगामा काटने के बाद वन मंत्री ने शराब की दुकान पर आकर समाधान करने का आश्वासन दिया, तब जाकर महिलाएं शांत हुईं।
विज्ञापन

इसके बाद जनता दरबार में पहुंचे अन्य लोगों ने अपनी समस्या रखीं। काशीरामपुर तल्ला के लोगों ने जल निगम पर पानी की टंकी निर्माण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया। पानी की टंकी में लीकेज के कारण उन्हें पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने दूषित पेयजल को लेकर नालों के अंदर से गुजर रही पाइप लाइन को शिफ्ट करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर और मानपुर के लोगों कहा कि पिछली बाढ़ में गिवंईस्रोत और पनियाली गदेरे में बही सुरक्षा दीवार का निर्माण नहीं कराया गया है। इसके कारण इस बरसात में भी लोगों के घरों में गदेरों का पानी घुसने की आशंका बनी हुई है।

वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान करना सरकार की पहली प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभागों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि बरसात से पहले सभी सुरक्षा दीवारों का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। पुरानी पेयजल लाइनों को बदलने का काम आगे एक महीने में शुरू होगा।
-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed