{"_id":"5af871734f1c1bd7408b4f75","slug":"181526231411-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झंडीचौड़ में धूमधाम से मनाई गई बलदेव सिंह आर्य जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झंडीचौड़ में धूमधाम से मनाई गई बलदेव सिंह आर्य जयंती
Updated Sun, 13 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के झंडीचौड़ में पूर्व मंत्री बलदेव सिंह आर्य की जयंती रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और विशिष्ठ लोगों को सम्मानित किया गया।
शनिवार देर शाम को किसान नेता परशुराम की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पौड़ी जिला पंचायत अध्यक्ष दीप्ति रावत ने किया। इस अवसर पर वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने फोन पर बलदेव सिंह आर्य की आदमकद मूर्ति कोटद्वार में लगाने और झंडीचौड़ की एक सड़क का नाम उनके नाम पर रखे जाने की घोषणा की। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. राममूर्ति के परिजन भरोसा लाल को स्मृति चिन्ह और शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रभा देवी, सामाजिक कार्यकर्ता हरि सिंह रावत, ग्रामीण सतेश्वरी देवी को भी उनके विशिष्ठ कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। किसान नेता परशुराम ने बलदेव सिंह आर्य की स्वतंत्रता संग्राम और डोली आंदोलन में भूमिका का वर्णन किया।
इस अवसर पर नवल किशोर, श्रवण कुमार, चंद्रप्रकाश टम्टा, चंद्रपाल शाह, अशोक कुमार व गणेश धूलिया मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुधीर बहुगुणा ने किया।
फोटोे