{"_id":"5ae5ff554f1c1b23338b5bca","slug":"181525022549-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में गिरी, दो युवकों की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार खाई में गिरी, दो युवकों की मौके पर मौत
Updated Sun, 29 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैजरो। बैजरो-पोखड़ा-कोटद्वार मोटर मार्ग पर काणाखेत के पास एक कार के खाई में गिरने से उसमें सवार दो युवकों की मौत हो गई। उनके परिजनों ने आपसी समझौता कर शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बीरोंखाल ब्लाक के किशाणों गांव निवासी अरविंद सिंह पुत्र दिलवर सिंह (25) अपनी नई कार से शनिवार देर शाम अपने गांव किशाणों से घनियाखाल जा रहा था। रास्ते में उससे पोखड़ा ब्लाक के ग्राम घंडियाल निवासी सुरेश कुमार पुत्र नंदलाल (25) ने लिफ्ट ली। कुछ दूर जाने के बाद काणाखेत के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। रात तक अरविंद के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। रात को अंधेरा अधिक होने के कारण उसका पता नहीं चला। रविवार सुबह ग्रामीणों ने एक बार फिर उसको ढूंढना शुरू कर दिया। कुछ देर खोजबीन करने के बाद कार काणाखेत के पास करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिरी नजर आई। मौके पर पहुंचे लोगों ने कार के अंदर दोनों युवकों को मृत पड़े देखा। ग्रामीणों ने दोनों की शिनाख्त अरविंद सिंह और सुरेश कुमार के रूप में की। दोनों के परिजनों ने दुर्घटना के कारण मौत होने पर आपसी लिखित समझौते के बाद शव को अपने-अपने गांव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।