फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   दुर्गापुर और किमसार में शराब की दुकान खोलने का विरोध, प्रदर्शन

दुर्गापुर और किमसार में शराब की दुकान खोलने का विरोध, प्रदर्शन

Sat, 28 Apr 2018 11:00 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
दुर्गापुर और किमसार में शराब की दुकान खोलने का विरोध, प्रदर्शन

विज्ञापन

कोटद्वार/यमकेश्वर। कोटद्वार भाबर के दुर्गापुर और यमकेश्वर के किमसार में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने के विरोध में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। कहा कि जिन क्षेत्रों में शराब के ठेके नहीं है, वहां पर दुकानें खोलने का बुरा प्रभाव किशोरों और युवाओं पर पड़ेगा। शराब की दुुकान खुलने से माहौल खराब होगा। कहा कि सरकार ने जबरन शराब का ठेका खुलवाया तो लोग आंदोलन करेंगे।
कोटद्वार में महिला कांग्रेस से जुड़ी महिलाओं ने दुर्गापुर में शराब की दुकान खोलने के विरोध में प्रदर्शन किया। महिलाएं मालवीय उद्यान से विरोध प्रदर्शन करते हुए तहसील तक पहुंची और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पीएस नेगी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रंजना रावत ने कहा कि सरकार के पास खनन और शराब के अलावा राजस्व प्राप्त करने का कोई साधन नहीं रह गया है। प्रदर्शन करने वालों में रजनी पटवाल, कुसुम असवाल, कमला शाह, सुनीता देवी, कविता देवी, कौशल्या देवी, विमला देवी, पिंकी, सरोजनी देवी, लक्ष्मी देवी, निर्मला सैनी, सुधा असवाल, विनीता भारती, शहनाज शम्सी, नंदी देवी सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन

वहीं यमकेश्वर ब्लाक के किमसार में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने के प्रस्ताव पर ग्रामीण भड़क गए। ग्राम प्रधान किमसार सुनीता देवी, ग्राम प्रधान गंगाभोगपुर प्यारेलाल रणाकोटि, ग्राम प्रधान बणास मल्ला विमला देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष किमसार राजकुमारी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य बणास तल्ला निर्मला देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष बणास तल्ला विमला देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कसाण विजेंद्र सिंह और वीरेंद्र बंधु ने किमसार में शराब की दुकान खोलने का विरोध किया है। जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी शराब की दुकान को निरस्त करने की मांग की। लोगों ने शराब की दुकान के बदले पीने का पानी, अस्पताल में दवाई और सड़कों के मरम्मत की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed