फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   सड़क पार करते समय बच्चा घायल, हायर सेंटर रेफर

सड़क पार करते समय बच्चा घायल, हायर सेंटर रेफर

Tue, 17 Apr 2018 10:44 PM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
सड़क पार करते समय बच्चा घायल, हायर सेंटर रेफर
कोटद्वार। स्कूल बस से उतरकर सड़क पार करते समय विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बस की चपेट में आकर एक बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया। उसे यहां राजकीय बेस अस्पताल में लाया गया, जहां उसकी हालत को देखते हुए डाक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। मंगलवार करीब दो बजे भाबर के एक स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र सिगड्डी निवासी 11 वर्षीय हर्ष मेहरा पुत्र पान सिंह मेहरा स्कूल बस से घर के पास उतरा। वह स्कूल बस के पीछे की तरफ से जाकर सड़क पार करने लगा। इतने में विपरीत दिशा से आ रही एक यात्री बस ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। लोगों ने उसे राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed