फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपाईयों ने रखा एक दिवसीय उपवास

लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपाईयों ने रखा एक दिवसीय उपवास

Thu, 12 Apr 2018 10:56 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपाईयों ने रखा एक दिवसीय उपवास
कोटद्वार। भाजपा कार्यकर्ताओं ने देवीखेत में लोकतंत्र बचाओ का एक दिवसीय उपवास रखा। बृहस्पतिवार को द्वारीखाल मंडल अध्यक्ष सुखपाल सिंह नेगी की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर उपवास रखा। कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए देश के प्रधानमंत्री उपवास रख रहे है। साथ ही भाजपा के सभी कार्यकर्ता उनकी इस मुहिम में शामिल एक दिन का उपवास रख लोकतंत्र को बचाने में अपनी भागीदारी कर रहे है।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा अध्यक्ष रेनु उनियाल, विधायक प्रतिनिधि गौरव सुयाल, नरेश नैथानी, इंद्र मोहन डबराल, पवन नेगी, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद रहे। उधर, दुगड्डा में बृहस्पतिवार को दुगड्डा नगर मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने बताया कि संसद का बजट सत्र बाधित होने पर विपक्ष से नाराज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के तमाम मंत्री और सांसद देश के अलग-अलग शहरों में उपवास पर बैठ रहे हैं, वहीं उनके समर्थ के लिए दुगड्डा स्थित गांधी चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय उपवास रखा। कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए सभी भाजपा कार्यकर्ता ने उपवास रखा है।
विज्ञापन

इस मौके पर अंद्र श्रवण समिति अध्यक्ष एमएस बौंठियाल, सांसद प्रतिनिधि दीपक ध्यानी, भाजपा नगर अध्यक्ष बृजमोहन उनियाल, भाजपा नगर महिला अध्यक्ष सुनीता देवी, पूर्व पालिका अध्यक्ष उमा जुयाल, वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र गोयल, राधेश्याम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विधायक ने लोकतंत्र बचाओ के तहत किया उपवास
यमकेश्वर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा बृहस्पतिवार को देश भर में चलाए जा रहे लोकतंत्र बचाओ उपवास के अंतर्गत यमकेश्वर की विधायक ऋतु खंडूड़ी ने कार्यकर्ताओं के साथ में यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के महादेवसैंण जोग्याणा में उपवास रखा।
इस अवसर पर यमकेश्वर की विधायक ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के डर से विपक्ष एकजुट होने का ड्रामा कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 60 साल के शासन में अनेक घोटाले हुए हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कौशल विकास कार्यक्रम से देश की तरक्की हुई है। विपक्ष के द्वारा संसद नहीं चलने दी जा रही है। इसका जवाब जनता 2019 के चुनाव में देगी।

लोकतंत्र बचाओ उपवास में सांसद प्रतिनिधि विजय लखेड़ा, मंडल अध्यक्ष यमकेश्वर भाजपा विक्रम सिंह रौथाण, राकेश सिंह, शिवचरण सिंह, जीत सिंह, डबल सिंह, पंकज पुंडीर व छोटेलाल आदि मौजूद थे।

फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed