{"_id":"5aad4de54f1c1b8e778b6209","slug":"181521307109-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार को जिला बनाने के लिए अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार को जिला बनाने के लिए अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
Updated Sat, 17 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। कोटद्वार को जिला बनाने की मांग को लेकर कोटद्वार बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसील में जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर उनकी एक सूत्री मांग को अनदेखा करने का आरोप लगाया है। कहा कि 24 मार्च को कोटद्वार में बाइक रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
शनिवार को कोटद्वार बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पंत के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कोटद्वार तहसील में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि 24 मार्च को अधिवक्ताओं ने बाइक रैली निकालने का निर्णय लिया है। इसका एक मात्र उद्देश्य कोटद्वार को जिला बनाने की मांग को सरकार तक पहुंचाना है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस मांग पर कोई कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा।
धरना-प्रदर्शन में सचिव आशुतोष देवरानी, सहसचिव इंद्रेश भाटिया, कोषाध्यक्ष शोभा बहुगुणा, पंकज भट्ट, अरुण देवरानी, अरुण भट्ट, संजय जोशी, आलोक घिल्डियाल, बीपी नौटियाल, भीमराज बिष्ट, विनोद भट्ट, सुनील नेगी, सुरेंद्र सिंह नेगी, आनंद कुमार, प्रदीप कर्णवाल व प्रमोद राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो