फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   दुगड्डा के चूनाधारा पेयजल स्रोत में हो रही है वाहनों की धुलाई

दुगड्डा के चूनाधारा पेयजल स्रोत में हो रही है वाहनों की धुलाई

Sun, 04 Mar 2018 10:40 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
दुगड्डा के चूनाधारा पेयजल स्रोत में हो रही है वाहनों की धुलाई
दुगड्डा। नगर क्षेत्र दुगड्डा स्थित प्राकृतिक जलस्रोत चूनाधारा में एनजीटी के निर्देशों की अवहेलना की जा रही है। पेयजल स्रोत में वाहनों की धुलाई से लगे जाम से मुसाफिरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दुगड्डा नगर क्षेत्र में एकमात्र प्राकृतिक जल स्रोत चूनाधारा का उपयोग नगरवासी प्रतिदिन व आवाजाही करने वाले सैलानी करते हैं। प्राचीन पेयजल स्रोत के निकट वाहनों की धुलाई से मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे दोपहिया वाहन रपट कर बाइक सवार चोटिल हो जाते हैं। नगर पालिका प्रशासन की ओर से चूनाधारा में वाहनों की धुलाई और पार्किंग करने पर प्रतिबंध लगाने के लिए साइन बोर्ड स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश नगर पालिका एक्ट 1916 के तहत उत्तराखंड में धाराओं और नगर पालिका उप नियमों के अनुरूप ऐसा किया जाने पर 500 से 5000 का जुर्माने का प्रावधान है। नगर पालिका परिषद दुगड्डा के अध्यक्ष दीपक बड़ोला ने बताया कि चूनाधारा प्राकृतिक पेयजल स्रोत है। उसका संरक्षण किया जाना प्रत्येक नागरिक का कर्त्तव्य है। जलस्रोत के निकट वाहनों की धुलाई प्रतिबंधित की गई है। उसके बावजूद स्थिति नियंत्रण में नहीं है। स्थानीय पुलिस और एनएच के अधिकारियों को कई बार कार्रवाई करने के लिए सूचित किया गया है। शीघ्र संबंधित विभाग के अधिकारी को पुन: लिखित शिकायत प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed