{"_id":"59dcf9184f1c1bd1538b6c0b","slug":"181507653912-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को दी कृषि, बागवानी और पशुपालन संबंधी जानकारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को दी कृषि, बागवानी और पशुपालन संबंधी जानकारियां
Updated Tue, 10 Oct 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुमाकोट। नैनीडांडा ब्लॉक की न्याय पंचायत भौन में कृषक महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को कृषि, बागवानी और पशुपालन संबंधी जानकारियां दी गईं। मंगलवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय भौन में आयोजित महोत्सव में रथ प्रभारी कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी मो. इमरान अंसारी ने कृषि विभाग की ओर से संचालित कार्यक्रमों और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, बीज ग्राम योजना, जैविक कार्यक्रम, कृषि यंत्रीकरण आदि राष्ट्रीय योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान मैरा बलबीर सिंह रावत ने की। इस दौरान स्थानीय कृषकों दर्शन सिंह ग्राम डणधार, किरन देवी ग्राम भौन, बलबीर लाल ग्राम मैरा, पूर्णानंद ग्राम अपोला आदि को सरसों का उन्नत बीज ‘उत्तरा’ निशुल्क प्रदान किया गया।
इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह, अवर सहायक राधेश्याम शर्मा, पशु चिकित्साधिकारी डा. शैलनिधि, सहायक कृषि अधिकारी विनोद पटवाल, विजयकुमार, उद्यान निरीक्षक हरेंद्र बिष्ट और किसान बंधु मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह, अवर सहायक राधेश्याम शर्मा, पशु चिकित्साधिकारी डा. शैलनिधि, सहायक कृषि अधिकारी विनोद पटवाल, विजयकुमार, उद्यान निरीक्षक हरेंद्र बिष्ट और किसान बंधु मौजूद रहे।
विज्ञापन