{"_id":"59ce7c7d4f1c1b79548b4f4d","slug":"181506704509-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल राइफल्स ने धूमधाम से मनाया दशहरा महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल राइफल्स ने धूमधाम से मनाया दशहरा महोत्सव
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंसडौन। गढ़वाल राइफल्स के दशहरा महोत्सव में नवम सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना और विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक और साहसिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस अवसर पर विविध कार्यक्रमों के तहत सैनिकों ने जिम्नास्ट, शारीरिक करतब, रंगारंग कार्यक्रम, सैनिक परिवारों की खेल प्रतियोगिताएं और फनी गेम्स हुए।
शुक्रवार को सेना के परेड ग्राउंड में आयोजित दशहरा महोत्सव में सेना के कमान अधिकारी ब्रिगेडियर इंद्रजीत चटर्जी और सेंटर सूबेदार मेजर त्रिलोक सिंह ने देवी चक्र पूजा, शस्त्र पूजा और हवन कर मां सिद्धिदात्री से रेजीमेंट की समृद्धि, खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना कार्यक्रम पंडित शशांक शेखर डिमरी की देखरेख में पूर्ण हुई।
इस मौके पर सैनिकोें ने शारीरिक करतब दिखाकर दर्शकों को तालियां बजाने के लिए मजबूर किया। सैनिकों के आग की रिंग से निकलने के हैरतअंगेज कारनामों ने दर्शकों को रोमांचित किया। सैनिकों ने जिम्नास्टिक के कई रोमांचक कारनामे दिखाएं। रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां सफाई अभियान पर आधारित थी। सैनिकों ने कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से गंदगी से होने वाली बीमारियों की तरफ लोगों का ध्यान आकृष्ट किया
विज्ञापन
- फोटो-