फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   नगर निगम ने हटाए विज्ञापनों के अवैध बैनर और होर्डिंग्स

नगर निगम ने हटाए विज्ञापनों के अवैध बैनर और होर्डिंग्स

Tue, 23 Apr 2019 10:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम ने हटाए विज्ञापनों के अवैध बैनर और होर्डिंग्स

विज्ञापन
कोटद्वार। नगर आयुक्त/उपजिलाधिकारी के निर्देश के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आ गया है। मंगलवार को नगर निगम प्रशासन ने अभियान चलाकर पटेल मार्ग और बद्रीनाथ मार्ग पर निजी भवनों, सरकारी कार्यालयों की दीवारों और ऊर्जा निगम के खंभों में अवैध रूप से लगाए गए विज्ञापनों के बैनर, होर्डिंग्स हटाए।

नगर आयुक्त/उपजिलाधिकारी मनीष कुमार सिंह ने शहर भर में अवैध रुप से लगाए गए होर्डिंग्स और बैनरों का संज्ञान लेते हुए इन्हें तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए थे। एसडीएम ने पूर्वी मालवीय उद्यान की दीवार पर एक कोचिंग सेंटर के पंपलेट चिपकाने पर आपत्ति जताते हुए कोचिंग सेंटर स्वामी के खिलाफ कार्रवाई के भी निर्देश दिए। मंगलवार को नगर निगम प्रशासन की टीम ने पटेल मार्ग और बद्रीनाथ मार्ग पर ऊर्जा निगम के बिजली के पोलों, सरकारी कार्यालयों की दीवारों पर लगे विज्ञापनों के बैनर और होर्डिंग्स हटाए। सहायक नगर आयुक्त राजेश नैथानी ने बताया कि कोचिंग सेंटर स्वामी को मालवीय उद्यान की दीवार पर चिपकाए गए पंपलेट को हटाने के नोटिस भेजा गया है। यदि कोचिंग सेंटर स्वामी एक सप्ताह में पंपलेट्स नहीं हटाता है तो पंपलेट नगर निगम स्वयं हटाएगी और उसका पूरा खर्च कोचिंग सेंटर स्वामी से वसूला जाएगा। उन्होंने बताया कि बैनर और होर्डिंग्स लगाने के लिए अभी टेंडर की प्रकिया नहीं हुई है।
विज्ञापन


जारी
अशोक केष्टवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed