फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कार्यशाला में दी आग लगने के कारणों और बचाव की जानकारी

कार्यशाला में दी आग लगने के कारणों और बचाव की जानकारी

Mon, 15 Apr 2019 11:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
कार्यशाला में दी आग लगने के कारणों और बचाव की जानकारी
fire - फोटो : amarujala
कोटद्वार। अग्निशमन विभाग की ओर से अग्निशमन सेवा सप्ताह के दूसरे दिन गाड़ीघाट स्थित ब्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें छात्र-छात्राओं को आग लगने के कारणों और बचाव की जानकारी दी गई। इस मौके पर रेस्क्यू का प्रदर्शन भी किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय में आयोजित कार्यशाला में अग्निशमन विभाग के लीडिंग फायरमैन रणधीर सिंह ने छात्र-छात्राओं को आग के प्रकार, आग लगने पर बरती जाने वाली सावधानियों और रेस्क्यू के बारे में जानकारी दी। कहा कि यदि हम सतर्क रहें तो आग की घटनाओं को रोकने में सफल हो सकते हैं और आग से होने वाली हानि को भी कम किया जा सकता है। लीडिंग फायरमैन कृपाराम शर्मा ने कहा कि पहले अग्निशमन विभाग केवल आग बुझाने का ही काम करता था, लेकिन अब विभाग को आपातकाल से जोड़ दिया गया है। इसके तहत आपदा में भी अग्निशमन विभाग की ओर से रेस्क्यू किया जाता है। उन्होंने कहा कि डूबते हुए व्यक्ति के सामने जाने के बजाय उसे रस्सी व लकड़ी आदि के माध्यम से बाहर निकालने के प्रयास किए जाने चाहिए। विद्यालय के प्रबंधक सुभाष चंद्र चतुर्वेदी ने कार्यशाला के आयोजन के लिए अग्निशमन विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आशा जताई कि छात्र-छात्राएं कार्यशाला में प्राप्त अनुभवों को अपने परिवार, आस-पड़ोस और मित्रों तक प्रचारित करेंगे। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा गौड़, ईला भट्ट, आशीष बहुगुणा, सुनीता नेगी, सुरेश भारद्वाज, रीना डबराल, रीना कंडारी, निरंकुश वर्मा, अग्निशमन विभाग के कर्मी राहुल थापा, नरेंद्र शर्मा, रंजीत सिंह, अशोक कुमार, राजेंद्र गौड़, राजेश व योगेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed