{"_id":"5b4b82da4f1c1b47748b4f2d","slug":"171531675354-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉमन सर्विस सेंटरों के बनने से लोगों को घर में मिलेगी सुविधा: दिलीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉमन सर्विस सेंटरों के बनने से लोगों को घर में मिलेगी सुविधा: दिलीप
Updated Sun, 15 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुमाकोट। सरकारी राशन की दुकानों को कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में विकसित करने की सरकार की योजना के तहत नैनीडांडा विकासखंड के 65 राशन विक्रेताओं को लैपटॉप वितरित किए गए।
रविवार को ब्लॉक सभागार नैनीडांडा में आयोजित कार्यक्रम का लैंसडौन विधायक दिलीप रावत ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक दिलीप रावत और ब्लॉक प्रमुख रश्मि पटवाल ने संयुक्त रूप से 65 राशन विक्रेताओं को लैपटॉप वितरित किए।
मुख्य अतिथि विधायक दिलीप रावत ने कहा कि सरकार की मनसा है कि राशन का ब्योरा सभी डीलरों के माध्यम से ऑनलाइन हो। इसके साथ ही सुदूर ग्रामीण इलाकों में ग्रामीणों को जन्म, मृत्यु, जाति आदि प्रमाणपत्रों के लिए भटकना न पड़े। इसके लिए राशन की दुकानों को कॉमन सर्विस सेंटर की रूप में विकसित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को घर के पास सभी प्रमाण पत्रों और अन्य सुविधाएं मिल सकेंगी। ब्लॉक प्रमुख रश्मि पटवाल ने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों का विकास होगा।
विज्ञापन
खाद्यान्न निरीक्षक केसी बौंठियाल ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि सभी राशन विक्रेताओं को लैपटॉप देने के साथ ही उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस अवसर पर बीडीओ संतोष जेठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीनदयाल कंडारी, विधानसभा मीडिया प्रभारी ललित पटवाल, एमडी रावत व सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
-फोटो