फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   241 खैर के पेड़ काटने के मामले में ठेकेदार और मुंशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज-compat

241 खैर के पेड़ काटने के मामले में ठेकेदार और मुंशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज-compat

Sun, 08 Jul 2018 10:44 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
241 खैर के पेड़ काटने के मामले में ठेकेदार और मुंशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज-compat

विज्ञापन
कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग के अंतर्गत यमकेश्वर ब्लाक के दयावाला गांव में 116 और दिबोगी गांव में 125 खैर के पेड़ों को काटने के मामले में वन विभाग ने रविवार को ठेकेदार और मुंशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी मुंशी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में प्रभाग के एक डिप्टी रेंजर और एक फारेस्टर पर भी गाज गिरनी तय है।
लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ वैभव सिंह ने बताया कि लालढांग रेंज के अंतर्गत दयावाला गांव में 116 और दिबोगी गांव में 125 खैर के पेड़ों को काटने के मामले की जांच में ठेकेदार आनंद थपलियाल और मुंशी लक्ष्मण सिंह के खिलाफ अवैध तरीके से पेड़ काटने की पुष्टि होने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी मुंशी को रविवार सुबह कोटद्वार से गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि ठेकेदार की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

डीएफओ ने बताया कि दयावाला गांव मेें लक्ष्मण सिंह और आनंद सिंह को 30-30 कुल 60 खैर के पेड़ों की अनुमति इजाजत दी गई थी, लेकिन ठेकेदार और मुंशी ने ग्रामीणों को बहलाकर 116 पेड़ काट डाले। दूसरी घटना में दिबोगी गांव के महेंद्र सिंह और भोपाल सिंह ने भी 30-30 खैर के पेड़ों को काटने के लिए अनुमति मांगी थी, जिसमें ठेकेदार ने ग्रामीणों को प्रलोभन देकर 125 खैर के पेड़ काट डाले। मौके की जांच करने पर एक ट्रक लकड़ी गायब मिली। बताया कि 25 जून को वन कर्मियों की मिलीभगत से खैर की एक ट्रक अवैध लकड़ी पौंटा (हिमाचल) ले जाई गई थी। मामले में आरोपी डिप्टी रेंजर जितेेंद्र कुकरेती और फारेस्टर धीरज रावत के खिलाफ निलंबन की संस्तुति वन संरक्षक को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed