{"_id":"5ae5ff454f1c1b87028b721e","slug":"171525022533-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन माफिया के इसारे पर ग्रामीणों पर हो रहे हैं मुकदमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन माफिया के इसारे पर ग्रामीणों पर हो रहे हैं मुकदमें
Updated Sun, 29 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। खोह नदी में मशीनों द्वारा किए जा रहे खनन के विरोध में काशीरामपुर तल्ला के ग्रामीणों का आंदोलन जारी रहा। ग्रामीणों ने नदी से मशीनों को हटाए जाने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। रविवार को काशीरामपुर तल्ला के ग्रामीण खोह नदी के किनारे धरनास्थल पर एकत्र हुए। उन्होंने प्रदेश सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने प्रशासन पर खनन माफिया के दबाव में कार्य करने का आरोप लगाया। कहा कि खनन माफिया के इशारे पर अवैध रूप से किए जा रहे खनन के खिलाफ आवाज उठाने वाले ग्रामीणों पर फर्जी मुकदमे किए जा रहे हैं। नियमों के अनुसार चैनलाइजेशन के नाम पर नदी में एक मीटर तक खोदा जा सकता है, लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री के रिश्तेदार को लाभ पहुंचाने के लिए खोह नदी का अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। विरोध करने पर ग्रामीणों पर मुकदमे किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से ग्रामीणों पर किए गए मुकदमे वापस लिए जाने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर व्यापक आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सूरज प्रसाद कांती, तेजू बिष्ट, कुलवंत सिंह रावत, राजेश नौटियाल, नीरज बहुगुणा, सत्य प्रकाश ढौंडियाल, पंकज कोटियाल, सुरेंद्र सिंह, राहुल रावत व दाता राम आदि मौजूद थे।
-फोटो
विज्ञापन
इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सूरज प्रसाद कांती, तेजू बिष्ट, कुलवंत सिंह रावत, राजेश नौटियाल, नीरज बहुगुणा, सत्य प्रकाश ढौंडियाल, पंकज कोटियाल, सुरेंद्र सिंह, राहुल रावत व दाता राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
-फोटो