{"_id":"5ae4acee4f1c1b60098b7059","slug":"171524935918-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशीरामपुर तल्ला के ग्रामीणों ने खोह नदी के किनारे दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीरामपुर तल्ला के ग्रामीणों ने खोह नदी के किनारे दिया धरना
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। खोह नदी में मशीनों से हो रहे खनन के खिलाफ काशीरामपुर तल्ला के ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ नारेबाजी कर खनन बंद नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
शनिवार को पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सूरज प्रसाद कांती के नेतृत्व में काशीरामपुर तल्ला के ग्रामीण खोह नदी के किनारे आंदोलन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रदेश सरकार और क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ प्रदर्शन कर धरना दिया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने सरकार पर खनन माफिया के दबाव में ग्रामीणों पर फर्जी मुकदमे करवाने का आरोप लगाया। कहा कि ग्रामीणों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर खनन माफिया ग्रामीणों को डराना चाहते हैं। माफिया मुकदमा लिखाने की धमकी देकर लोगों को डरा रहे है। कहा कि आमरण अनशन पर बैठे राजेश नौटियाल के खिलाफ फर्जी मुकदमा लिखा गया है। इससे पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। इस अवसर पर परमानंद जोशी, मुकेश, पंकज कोटियाल, गुड्डी देवी, वीरा चौहान, परमेश्वरी देवी, पूनम रावत, सरोजनी देवी आदि मौजूद थे।