फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Tue, 24 Apr 2018 10:52 PM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
कोटद्वार। सरस्वती शिशु मंदिर बीरोंखाल में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां प्रस्तुत कर दर्शकों की तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है। कहा की सीमित संसाधनों में भी शिशु मंदिरों की पढ़ाई का स्तर प्रशंसनीय है। विद्यालय में छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक, मानसिक और सामाजिक सहयोग की शिक्षा दी जाती है। इस अवसर पर विद्यालय के अभिभावक संघ के अध्यक्ष शिशुपाल रावत ने तीरथ सिंह रावत को शाल भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देश गीत, गढ़वाली और फिल्मी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख कविता पोखरियाल, भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनमोहन रावत, प्रेम सिंह रावत, अनिल डिमरी व दरबान सिंह पटवाल आदि उपस्थित रहे।

फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed