{"_id":"5a9c29924f1c1bf07b8ba6af","slug":"171520183698-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ आंदोलनकारी नंदन सिंह रावत को किए श्रद्धासुमन अर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ आंदोलनकारी नंदन सिंह रावत को किए श्रद्धासुमन अर्पित
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। नैनीडांडा विकास समिति की ओर से उत्तराखंड राज्य आंदोलन के मजबूत स्तंभ रहे स्व. नंदन सिंह रावत के आकस्मिक निधन पर बद्रीनाथ रोड स्थित महिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें स्व. रावत को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पूरण सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में वक्ताओं ने कहा कि स्व. रावत ने राज्य निर्माण में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया था। उन जैसे निष्ठावान आंदोलनकारियों के संघर्ष के बदौलत ही अलग उत्तराखंड राज्य अस्तित्व में आया। उन्हीं की प्रेरणा से नैनीडांडा विकास समिति की नींव भी रखी गई थी। नैनीडांडा विकास समिति के माध्यम से उन्होंने गांवों की जटिल समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष जोरदार ढंग से उठाने का प्रयास किया। स्व. रावत अंतिम समय तक राज्य निर्माण की अवधारणा को साकार करने के लिए लड़ाई लड़ते रहे। इस मौके पर धीरेंद्र सिंह नेगी, देवेंद्र सिंह रावत, भगवंत रावत, गोविंद सिंह बिष्ट, युगजीत सेमवाल, प्रभात सेमवाल, लक्ष्मण सिंह रावत, विनोद मधवाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजना रावत, राकेश मोहन ध्यानी, उम्मेद सिंह रावत, सत्यपाल सिंह रावत व वीरेंद्र सिंह रावत मौजूद थे।
फोटो