{"_id":"5a943dad4f1c1b78028b6a6f","slug":"171519664557-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल लाइन तोड़ने से आक्रोशित ग्रामीणों ने कनस्तर बजाकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल लाइन तोड़ने से आक्रोशित ग्रामीणों ने कनस्तर बजाकर किया प्रदर्शन
Updated Mon, 26 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। पेयजल की परेशानी से जूझ रहे कल्जीखाल ब्लाक के सैनार और गौली गांव के ग्रामीणों ने खाली कनस्तर बजाते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर जुलूस निकाला और अधिशासी अधिकारी का घेराव कर प्रदर्शन किया। डेढ़ साल पूर्व पीएमजीएसवाई द्वारा सड़क निर्माण के दौरान पेयजल लाइन तोड़ने के बाद उसका निर्माण न करने लोग आक्रोशित हैं। उन्होंने 15 दिन के अंदर पाइप लाइन नहीं जोड़ने पर तालाबंदी की चेतावनी दी है।
सोमवार को कल्जीखाल के पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह नेेगी के नेतृत्व में सैनार और गौली गांव के ग्रामीण चार वाहनों से राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कार्बेट के स्वागत कक्ष के पास पहुंचे। उन्होंने वहां से पानी के खाली कनस्तर और बैनर और पोस्टरों के साथ पीएमजीएसवाई कार्यालय तक नारेबाजी के साथ जुलूस निकाला। उन्होंने विभाग के कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने विभाग के अधिशासी अधिकारी का घेराव कर खूब खरी खोटी सुनाई। लोगों ने कहा कि वे पिछले डेढ़ साल से प्राकृतिक स्रोत से चढ़ाई में सिर पर पानी ढो रहे हैं। बोर्ड की परीक्षा नजदीक है, लेकिन बच्चे सुबह से शाम तक पानी ढोने में लगे हुए हैं। गांव में वृद्ध रह गए हैं। ऐसे में उन्हें दो से तीन किमी दूर से पानी ढोने में अनेक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि दिसंबर 2016 में पीएमजीएसवाई ने ढाडूखाल-नौगांव-साकनी मोटर मार्ग का निर्माण कराया था। इस दौरान विभाग ने गांव को जाने वाले पेयजल लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया था। ग्रामीणों ने 15 दिन के अंदर पाइप लाइन नहीं जोड़ने पर तालाबंदी की चेतावनी दी है। काफी देर अधिकारियों को खरी खोटी सुनाने के बाद अंत में अधिशासी अभियंता निम्मी सिंह के लिखित आश्वासन के बाद ग्रामीण माने।
विज्ञापन
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी, प्रधान सैनार प्रेम सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य नेत्र सिंह रावत, महिला मंगल दल अध्यक्ष गुड्डी देवी, जोगेंद्र सिंह पयाल, जसवंती देवी, चंपा देवी, देवेश्वरी देवी, जयंती देवी, सूरत सिंह, केशवा नंद व पूरण चंद के अलावा कई ग्रामीण मौजूद थे।
-फोटो