फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   खानापूर्ति साबित हो रहे पुलिस प्रशासन के अभियान

खानापूर्ति साबित हो रहे पुलिस प्रशासन के अभियान

Sun, 19 Nov 2017 10:38 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खानापूर्ति साबित हो रहे पुलिस प्रशासन के अभियान
कोटद्वार। कोटद्वार में यातायात को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस और प्रशासन के प्रयासों को रेहड़ी, ठेली वाले और दुकानदार परवान नहीं चढ़ने दे रहे हैं। शहर की हर सड़क पर लोग जाम झेलने को मजबूर हैं। स्टेशन रोड और गोखले मार्ग तो जाम के पर्याय ही बन गए हैं। आए दिन अतिक्रमण हटाने के नाम पर चल रहे पुलिस प्रशासन के अभियान भी महज खानापूर्ति साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

कोटद्वार गढ़वाल का एक मात्र ऐसा शहर है, जहां पर रोडवेज, जीएमओयू और रेलवे स्टेशन आमने-सामने पड़ते हैं। ऐसे में स्टेशन रोड पर हर वक्त यातायात का दबाव बना रहता है। यात्रियों को सामान बेचने के लिए यहां पर पूरे दिन रेहड़ी और ठेलियों का जमघट लगा रहता है। दुकानदार भी यहां पूरी सड़क को घेरे रहते हैं, जिससे यातायात व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। जाम का खामियाजा यहां से गुजरने वाले लोगों, यात्रियों और स्कूली बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। नागरिक मंच के अध्यक्ष विनोद कुकरेती, जानकी प्रसाद धस्माना, राजगौरव, आकाश फूल, अंबर कुमार व रवींद्र कुमार का कहना है कि स्टेशन रोड से आवाजाही करने का सीधा मतलब जाम से दो चार होना है।
विज्ञापन

शनिवार को जाम में फंसे सोनू कुमार, रोहित लखेड़ा, पंकज पसबोला, जगवीर सिंह व राजेंद्र कुमार का कहना है कि रेहड़ी, ठेली वालों में चार कदम पर मौजूद बाजार चौकी का भी खौफ नहीं है। ठेली वाले दबंगई करते हुए सड़क के बीच में ठेलियां लगाकर सामान बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। हर रोज चालान काटे जा रहे हैं। जिन दुकानदारों के सामने वाहन खड़े होकर जाम लगा रहे हैं, उन्हें भी नोटिस थमाए जा रहे हैं। ट्रैफिक व्यवस्था बनाने में हर नागरिक, व्यापारी व वाहन चालक को सहयोग देना होगा।
-मनोज मैनवाल, ट्रैफिक इंस्पेक्टर कोटद्वार

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed