{"_id":"59a04f7d4f1c1bf4488b48c4","slug":"171503678333-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में कटी दूसरी चोटी, महिलाओं में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में कटी दूसरी चोटी, महिलाओं में दहशत
Updated Fri, 25 Aug 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर/कोटद्वार। भाबर के सत्तीचौड़ गांव में 24 घंटे के भीतर फिर से चोटी कटने का मामला प्रकाश में आया है। लगातार चोटी कटने की घटनाओं से महिलाओं में दहशत बनी हुई है। पीड़ित महिला के परिजनों ने बताया कि विपिन कुमार अपनी पत्नी दो बच्चों और माता-पिता के साथ सत्तीचौड़ में निवास करता है। बृहस्पतिवार रात को वह घर से बाहर गया हुआ था। रात को उसकी पत्नी साधना देवी (27) ने बच्चों और सास-ससुर को भोजन करवाया और घर का मुख्य दरवाजा बंद करके सब सोने के लिए अपने कमरे में चले गए। देर रात करीब 11 बजे साधना को एहसास हुआ कि कोई उसकी चोटी खींच रहा है। वह जोर से चिल्लाने लगी। शोर सुनकर सास-ससुर ने उसके कमरे में आकर लाइट जलाई तो दंग रह गए। साधना की चोटी उसके पास ही कटी पड़ी थी। उन्होंने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान पूनम देवी को दी। शुक्रवार सुबह ग्राम प्रधान ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन