{"_id":"5991d0f74f1c1ba6768b4571","slug":"171502728439-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर कालाबड़ में सफाई श्रमिकों को लेकर पहुंची पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर कालाबड़ में सफाई श्रमिकों को लेकर पहुंची पालिका
Updated Mon, 14 Aug 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। आखिरकार नगर पालिका ने अपर कालाबड़ वार्ड नंबर एक की सुध ले ही ली। तीन अगस्त को कोटद्वार के पास जंगल में बादल फटने के बाद क्षेत्र में आई आपदा में कई लोगों के घरों में पानी घुस गया था। नगर पालिका की ओर से सभी क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था के लिए श्रमिकों को लगाया गया था, लेकिन शहर में आई आपदा के कारण पालिका प्रशासन का ध्यान ग्राम पंचायत गिवंईस्रोत की सीमा से सटे अपर कालाबड़ वार्ड नंबर एक के कुछ घरों पर नहीं गया। आपदा के दस दिन के बाद भी क्षेत्र के आधा दर्जन घरों और सड़क में मलबा भरा हुआ था, लोग गंदगी से परेशान थे।
अमर उजाला ने अपने सोमवार के अंक में ‘मदद के लिए लगाए हैं टकटकी’ वाले शीर्षक और फोटो के साथ खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया। खबर छपते ही नगर पालिका के अधिकारी हरकत में आए और सोमवार सुबह ही क्षेत्र में फैले मलबे को हटाने के लिए 12 श्रमिकों को लगा दिया। शाम तक श्रमिकों ने सड़क और घरों का मलबा साफ कर दिया। आपदा प्रभावित लोगों ने इसके लिए अमर उजाला का आभार जताया है।