फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   आपदा के चार दिन बाद भी नहीं हुए हालात सामान्य

आपदा के चार दिन बाद भी नहीं हुए हालात सामान्य

Tue, 08 Aug 2017 10:32 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
आपदा के चार दिन बाद भी नहीं हुए हालात सामान्य
कोटद्वार। आपदा के चार दिन बीत जाने के बाद भी कोटद्वार-भाबर के आपदाग्रस्त क्षेत्रों में हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद कई क्षेत्रों तक आपदा राहत नहीं पहुंच पाई है। कई मोहल्लों और गांवों में मलबा भरा हुआ है। इसके कारण लोगों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत काशीरामपुर के प्रतापनगर कालोनी में भरे हुए मलबे की अभी तक सफाई नहीं हो पाई है। लोगों ने किसी प्रकार बिना प्रशासन की सहायता के स्वयं ही घरों की सफाई की, लेकिन सड़क पर जमा मलबा अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। आलम यह है कि पूरी कालोनी के घरों के आगे मलबा जमा हुआ है, मलबे से निकलने वाली दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल है। घरों के बाहर एक फीट तक जमा मलबे के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। यही हाल कौड़िया पुल बस्ती, रिफ्यूजी कालोनी और बिजलीघर रोड का है।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिक अर्जुन सिंह पुंडीर, भगवती प्रसाद काला, नवनीत चौधरी, रजनीश रावत, कुसुम नेगी, अवदेश कुमार वर्मा ने प्रशासन पर प्रताप नगर कालोनी की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि आपदा को चार दिन हो गए हैं, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। उन्होंने प्रशासन से कालोनी में सफाई व्यवस्था कराने की मांग की। उधर, तहसीलदार सीएस रावत ने बताया कि लोगों की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed