{"_id":"5ef776dd8ebc3e42e463a402","slug":"165-recruit-took-oath-of-service-became-part-of-army-kotdwar-news-drn348329726","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशसेवा की शपथ ले 165 रिक्रूट बने सेना का हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशसेवा की शपथ ले 165 रिक्रूट बने सेना का हिस्सा
विज्ञापन
गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर (जीआरआरसी) के नायक भवानी दत्त जोशी अशोक चक्र परेड ग्राउंड में सादे ढंग से हुई पासिंग आउट परेड के बाद देश सेवा की शपथ ले 91 कोर्स के 165 रिक्रूट सेना का हिस्सा बन गए। कोरोना को देखते हुए परेड में रिक्रूट मास्क लगाए हुए थे। शारीरिक दूरी के नियम का पालन किया गया। पहली बार ऐसा हुआ कि परेड के लिए अभिभावकों को आमंत्रित नहीं किया गया।
पासिंग आउट परेड में समीक्षा अधिकारी कर्नल एलएस महादेवन ने रिक्रूट्स को शपथ दिलाई। अपने संबोधन में कर्नल महादेवन ने युवा सैनिकों को राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित किया। इससे पूर्व समीक्षा अधिकारी ने रिक्रूट परेड का निरीक्षण किया। परेड के दौरान 34 सप्ताह की कठिन ट्रेनिंग के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट्स को समीक्षा अधिकारी ने मेडल भी प्रदान किए।
इन्हें मिले मेडल
ओवरऑल बेस्ट-राइफलमैन परवेश-गोल्ड मेडल
टोकोम जेम्स सिंह-सिल्वर मेडल
आशीष कंडारी-ब्रोंज मेडल
ड्रिल में बेस्ट-सूरज सिंह,
फिजिकल में बेस्ट अभिषेक सिंह,
बेस्ट फायरर-एके सिंह
विक्रम सिंह बने बेस्ट ट्रेनर
ग कंपनी के नायक विक्रम सिंह को बेस्ट ट्रेनर और नायब सूबेदार साबर सिंह को बेस्ट प्लाटून कमांडर का खिताब दिया गया। कोर्स की सभी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कोर्स का चैंपियनशिप बैनर ग कंपनी को दिया गया। यह बैनर कंपनी के सीनियर जेसीओ सूबेदार कनौज चंद्रा ने समीक्षा अधिकारी के हाथों ग्रहण किया।