{"_id":"5cc87048bdec22078a1fb1bb","slug":"161556639816-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित वेतन को लेकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ गरजे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित वेतन को लेकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ गरजे कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। नियमित वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित सिगड्डी स्थित सिडकुल की एक कंपनी के कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम और सहायक श्रमायुक्त से नियमित वेतन भुगतान करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
मंगलवार को सिडकुल संयुक्त सघर्ष समिति के बैनर तले मोटाढाक के पार्षद सौरभ नौडियाल के नेतृत्व में कंपनी के श्रमिक तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम कार्यालय के समक्ष कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने उपजिलाधिकारी और सहायक श्रमायुक्त को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर श्रमिकों ने कंपनी के प्रबंधक पर कर्मचारियों का शोषण करने का आरोप लगाया। कहा कि कंपनी में पिछले तीन साल से करीब 200 कर्मचारी कार्यरत हैं। कंपनी के प्रबंधक द्वारा श्रमिकों को समय पर वेतन नहीं दिया जाता है। कर्मचारियों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ता है। अधिक शिकायत करने वाले कर्मचारियों को जबरन घर भेज दिया जाता है। जिसके कारण कंपनी के कर्मचारी परेशान हैं। उन्हेंने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें समय पर वेतन का भुगतान कराने की मांग की।
उधर, सहायक श्रमायुक्त केके गुप्ता ने बताया कि कर्मचारियों की शिकायत के आधार पर जांच के लिए लेबर इंस्पेक्टर को भेजा गया है। शिकायत सही पाए जाने पर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर संदीप सती, मनोज कुमार, संजय रावत, विकास, प्र्रेम सती, कुलदीप सुंद्रियाल, ज्ञान सिंह, कुंवर सिंह, भुपेंद्र सिंह रावत, दिव्या, पुनिता, शिवानी, अमित चौहान, सुरेश कुमार, मनोज पंत, गौरव अमोली, संजीत, विकास नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
.
- फोटा समाचार