फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कोटद्वार-नजीबाबाद रेलमार्ग पर जल्द दौड़ेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन

कोटद्वार-नजीबाबाद रेलमार्ग पर जल्द दौड़ेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन

Wed, 12 Dec 2018 09:07 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 09:07 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार-नजीबाबाद रेलमार्ग पर जल्द दौड़ेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन
कोटद्वार। कोटद्वार-नजीबाबाद रेलमार्ग पर जल्द ही इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ने लगेगी। कोटद्वार-नजीबाबाद रेल लाइन पर विद्युतीकरण का काम शुरू हो गया है। यह काम इसी वित्तीय वर्ष में मार्च 2019 तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

अंग्रेजों के जमाने में वर्ष 1885 में बने कोटद्वार रेलवे स्टेशन से जल्द ही रेल यात्रियों को इलेक्ट्रिक ट्रेन से सफर करने का मौका मिलेगा। ब्रिटिशकाल में ही कोटद्वार रेल सेवा से जुड़ गया था। आजाद भारत की सरकार में कोटद्वार को मॉडल रेलवे स्टेशन घोषित किया गया, लेकिन आज तक यहां न तो डबल लाइन बिछ पाई और न ही रेल सेवाओं में इजाफा ही हो सका। यही वजह रही कि अभी तक नजीबाबाद से कोटद्वार के बीच 25 किमी लंबी लाइन का विद्युतीकरण भी नहीं हो सका था। अब तक यहां चलने वाली पैसेंजर ट्रेन, गढ़वाल एक्सप्रेस और मसूरी के कोच भी डीजल इंजन से जुड़कर आते जाते रहे हैं।
विज्ञापन

सांसद मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेनि) के प्रयासों से उत्तर रेलवे ने कोटद्वार रेल लाइन पर विद्युतीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि करीब 25 किमी लंबे कोटद्वार-नजीबाबाद रेलमार्ग के विद्युतीकरण का लक्ष्य मार्च 2019 तक निर्धारित किया गया है, जिसके तहत कोटद्वार रेलवे स्टेशन से नजीबाबाद तक लाइन के दोनों ओर गड्ढे खोदकर खंभे लगाने का काम शुरू हो गया है। स्टेशन मास्टर रामाश्रय राम ने बताया कि डीजल के इंजन में ईंधन की खपत ज्यादा होती है। इलेक्ट्रिक इंजन वाली ट्रेनों में समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। साथ ही ट्रेनों की गति भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed