{"_id":"5bd9e031bdec22693257bab4","slug":"161541005361-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोग की आय-व्यय टीम ने खंगाला प्रत्याशियों के खर्च का ब्यौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोग की आय-व्यय टीम ने खंगाला प्रत्याशियों के खर्च का ब्यौरा
Updated Wed, 31 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुगड्डा। निर्वाचन आयोग की ओर से निकाय चुनाव-2018 दुगड्डा के लिए नियुक्त आय-व्यय टीम ने अध्यक्ष और सभासद के प्रत्याशियों का चुनाव खर्च का ब्योरा खंगालना शुरू कर दिया है। बुुधवार को टीम ने प्रत्याशियों के आय-व्यय के लेखा-जोखा की जांच की और उन्हें उनके खर्च की सीमा याद दिलाई। सहायक कोषाधिकारी कोटद्वार रविकान्त और दुगड्डा ब्लाक के लेखाकार यशवंत सिंह रावत ने बताया कि प्रत्याशियों को निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देश से अवगत करा दिया गया है। 10 से कम वार्ड वाले नगर निकाय के अध्यक्ष पद के लिए व्यय की सीमा चार लाख और वार्ड सदस्य के लिए 60 हजार की धनराशि निर्धारित की गई है। आय व्यय की आगामी जांच 3, 13 व 26 नवंबर को की जाएगी।